नाहन से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, एसपी सिरमौर ने पूजा-अर्चना कर किया रवाना
- DSS Admin
- Jul 03, 2026
नाहन, 03 जुलाई (हि.स.)। जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। रवाना होने से पहले एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया
यह 10 दिवसीय यात्रा शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति, नाहन के तत्वावधान में 3 जुलाई से 12 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक श्री काली स्थान मंदिर नाहन से हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु त्रिलोकपुर होते हुए अमरनाथ (बालटाल) पहुंचेंगे। इसके बाद वे श्रीनगर, खीर भवानी, शंकराचार्य मंदिर, मां वैष्णो देवी और शिवखोड़ी के दर्शन कर पुनः नाहन लौटेंगे। पहले जत्थे में 45 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पावन दर्शन के लिए रवाना हुए।
---------------

