मुख्यमंत्री याेगी के सचिव अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति फिर बढ़ी
- Admin Admin
- Jul 15, 2025

लखनऊ, 15 जुलाई (हि.स.)। केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति एक बार फिर बढ़ा दी है। अब वह मार्च 2027 तक अपने इस पद पर बने रहेंगे। 2000 बैच के आईआरएसएस अधिकारी अमित सिंह की प्रतिनियुक्ति को 2027 मार्च तक के लिए मंजूरी मिल गयी है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि आईआरएसएस अधिकारी अमित सिंह जब से प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए हैं तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव पद पर तैनात हैं। अमित सिंह सीएम योगी के भरोसेमंद और जिम्मेदार अधिकारियों में गिने जाते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला