पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और ढोल की धुन पर नाचते हुए प्रदेश भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मनाया जीत का जश्न 

पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और ढोल की धुन पर नाचते हुए प्रदेश भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मनाया जीत का जश्न


जम्मू, 8 फरवरी । दिल्ली विधानसभा चुनावों में भगवा पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए शनिवार को वरिष्ठ पार्टी नेताओं के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता जम्मू ं पार्टी मुख्यालय में उमड़ पड़े जहां वह 26 साल से अधिक समय के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है।

पटाखे फोड़ने और मिठाइयां बांटने के बीच पार्टी कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए ढोल की धुन पर नाचते भी देखे गए। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को वोट देकर भ्रष्टाचार को खारिज कर दिया है। हम पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपनी सीट से हार लोगों का स्पष्ट संदेश है कि वे “भ्रष्ट नेता” नहीं चाहते हैं। शर्मा ने कहा कि यह जीत लोगों की जीत है।

वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के लिए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का समझदारी से इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रवाद की जीत है। राष्ट्रीय राजधानी जीतना पार्टी के लिए बड़ी बात है।

भाजपा विधायक शगुन परिहार ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की जीत आम आदमी पार्टी के धोखे और बेईमानी का अंत है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करेगी और पार्टी उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देने वाले लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के चुनाव चिह्न कमल का खिलना आम आदमी पार्टी का अंत है जिसने अपने शासन के दौरान प्रधानमंत्री, भाजपा और दिल्ली के उपराज्यपाल को गाली देने के अलावा लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

   

सम्बंधित खबर