गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मसूरी में न्यूड डेडबॉडी मिली:शादी के 8 माह बाद पति संग घूमने गई; कमरे में शराब की बोतलें-सेक्सवर्धक दवा के रैपर मिले

हरियाणा के गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. राधा गायत्री (27) की उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह अपने इंजीनियर पति सौम्या श्रीचरण के साथ तीन दिन पहले ऋषिकेश घूमने के बाद मसूरी पहुंची थीं। दोनों यहां एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। पति की सूचना पर मसूरी पुलिस जब होमस्टे के कमरे में पहुंची तो राधा गायत्री फर्श पर न्यूड हालत में मृत पड़ी थी। कमरे की बेडशीट पर खून के धब्बे फैले हुए थे। पुलिस को कमरे से शराब की बोतलें और सेक्सवर्धक दवा के रैपर मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, आज मसूरी पुलिस की ओर से मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। उसके परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए है। परिवार के मुताबिक, राधा मूल रूप से विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। वर्तमान में डी-2, टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली में रह रही थीं। दोनों की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। पति पुणे की आईटी कंपनी में कार्यरत थे। पहले सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा घटनाक्रम… 1. नवविवाहित दंपती घूमने आए थे मसूरी : मसूरी पुलिस के अनुसार दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। ऋषिकेश में समय बिताने के बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरे थे। 15 जून की अल सुबह राधा गायत्री अपने रूम में मृत पड़ी मिली। पति जब उठा तो उसने उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। 2. सुबह पत्नी मृत अवस्था में मिली : पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह जागा तो पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी मिली। उसकी नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। बेडशीट पर भी खून फैला हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और होटल प्रबंधन को बुला लगाया। 3. पुलिस ने साक्ष्य और नमूने कलेक्ट किए : मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। साथ ही आवश्यक साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए गए। 4. कमरे से मिली शराब की बोतलें: पुलिस जांच में महिला कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। बेड की चादर पर रक्त फैला हुआ था और कमरे से दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। कमरे में अन्य खाने-पीने का सामान भी रखा था। पति ने भी दोनों के रात में शराब पीने की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 5. पति ने कबूला- सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खाई: सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 जून की रात को इंजीनियर दंपती ने शराब पीने के बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा भी ली थी। पति ने माना कि रात के समय दोनों ने मिलकर दो बोतल शराब पी थी। उसके बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई थी। इसके बाद देर रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली, तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए। अब जानिए पुलिस की इस केस में क्या कर रही.. होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे: सीओ मसूरी जगदीश पंत के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पति ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी। वह पुणे में और गायत्री गुरुग्राम में जॉब करती थी। शादी के बाद वे पहली बार घूमने के लिए आए थे। दोनों ने रात को साथ में शराब ली थी। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है और होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मौत की वजह के लिए पोस्टमॉर्टम करवा रही : सीओ मसूरी का कहना है पोस्टमॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है।

   

सम्बंधित खबर