हिसार के सीनियर टेनिस प्लेयर योगेश कोहली विश्व चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

सीनियर टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली।


इटली में 5 से 10 जुलाई तक होने वाली विश्व टेनिस

चैंपियनशिप के लिए हुआ योगेश कोहली का चयन

हिसार, 03 जून । हिसार और हरियाणा के लिए

अत्यंत गर्व का विषय है कि हिसार के वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली का चयन आगामी

5 से 10 जुलाई तक रोम, इटली में आयोजित होने वाली विश्व टेनिस चैंपियनशिप में भारत

का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल हिसार जिले बल्कि

पूरे हरियाणा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

योगेश कोहली वर्तमान में भारत के नंबर-1 रैंकिंग

प्राप्त वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और खेल

के प्रति समर्पण के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियां हासिल

की हैं। सीनियर टेनिस में वे भारत के नंबर 1 रैंक के खिलाड़ी हैं वहीं उनकी सर्वश्रेष्ठ

वर्ल्ड रैंकिंग 33 रही है, जो उनकी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रमाण है।

इटली में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित विश्व

चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करना किसी भी खिलाड़ी के लिए सम्मान और गौरव की

बात होती है। योगेश कोहली का चयन उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और शानदार

प्रदर्शन का परिणाम है। टेनिस प्रेमियों को उनसे पूरी उम्मीद है कि वे इस प्रतियोगिता

में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे।

योगेश कोहली की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों,

टेनिस खिलाडिय़ों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते

हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे

विश्व चैंपियशिप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

हासिल करेंगे।

योगेश कोहली की यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों

के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण

के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। हिसार के खेल इतिहास

में योगेश कोहली की यह उपलब्धि एक उल्लेखनीय अध्याय के रूप में दर्ज होगी और खेल जगत

से जुड़े लोगों को प्रेरित करेगी। खेल प्रेमियों

ने योगेश कोहली को विश्व चैंपियनशिप में चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके

सफल प्रदर्शन और स्वर्णिम उपलब्धियों की कामना की है।

   

सम्बंधित खबर