बदमाशी वाले बयान पर रेखा शर्मा ने माफी मांगी:BJP सांसद बोलीं- मेरी मंशा एक पार्टी की वर्किंग के खिलाफ, चौधरी भजनलाल सम्मानित मुख्यमंत्री रहे

हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर दिए 'बदमाशी' वाले बयान पर माफी मांग ली है। रेखा शर्मा ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर कहा, 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर वायरल किया गया। मेरी मंशा किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं थी, बल्कि एक पार्टी की वर्किंग के प्रति थी। जहां तक चौधरी भजनलाल की बात है, वह एक सम्मानित और जमीन से जुड़े हुए मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके परिवार के कई सदस्य हमारी पार्टी में हैं। अगर मेरे बयान से उनके परिवार या समर्थकों को दुख पहुंचा हो, तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं और खेद प्रकट करती हूं।" रेखा शर्मा का वह बयान, जिस पर विवाद हुआ…. हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर