हरियाणा-जनगणना ड्यूटी का विरोध कर रहे 33 कर्मचारियों पर FIR:80 रडार पर, गुरुग्राम में 5 पर एक्शन, सरकार का दावा-हाउस लिस्टिंग 97% शुरू हुई

हरियाणा में जनगणना के हाउस लिस्टिंग कार्य का विरोध कर रहे 33 कर्मचारियों पर FIR दर्ज की गई है। कर्मचारियों का विरोध प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा था। कई जिलों में ड्यूटी पर नहीं पहुंचने, बार-बार निर्देशों के बावजूद काम शुरू न करने और अधिकारियों के साथ असहयोग करने के मामलों में एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। ड्यूटी न करने वाले 80 दूसरे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सूची तैयार कर पुलिस को भेजी गई है। गुरुग्राम में 19 और फरीदाबाद में 22 और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर कराने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चेताते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ न केवल एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, बल्कि उनके मूल विभागों को निलंबन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। यहां पढ़ते हैं किस जिले में अब तक क्या क्या कार्रवाई... गुरुग्राम में 5 कर्मचारियों पर मुकदमा नगर निगम गुरुग्राम की शिकायत पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 कर्मचारियों के खिलाफ सिटी थाना गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं निभाई, सरकारी कार्य में बाधा डाली और बार-बार निर्देशों के बावजूद काम शुरू नहीं किया। मामला जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के तहत दर्ज किया गया है।

   

सम्बंधित खबर