हरियाणा के 9 जिलों में DSP-ACP बदले:राहुल देव को एंटी करप्शन ब्यूरो भेजा, निधि नैन का चरखी दादरी से सोनीपत ट्रांसफर

हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। 9 जिलों में DSP और ACP इधर-उधर किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की तरफ से अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए। राहुल देव को स्टेट विजिलेंस (SV) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में DSP लगाया गया है। इसी तरह, चरखी दादरी की DSP निधि नैन को सोनीपत में ACP की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर की कॉपी… जानिए किसका कहां ट्रांसफर हुआ….

   

सम्बंधित खबर