बाढ के पानी में घिरा बंजरिया प्रखंड मुख्यालय

-कई गांवो का सड़क संपर्क बाधित

पूर्वी चंपारण,03 अक्टूबर(हि.स.)। सिकरहना (बूढी गंडक ) के साथ ही उसकी कई सहायक नेपाली नदियो से घिरे बंजरिया प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को भी बाढ के पानी के बढने का सिलसिला जारी रहा। लिहाजा प्रखंड के फुलवार उत्तरी, फुलवार दक्षिणी, पचरुखा पूर्वी, पचरुखा मध्य, पचरूखा पश्चिम जनरेवा, रोहिनिया पंचायत के कई गांव बाढ में घिर गये। जिससे इन गांवो का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क बाधित है।

इन लोगो को नाव ही एक मात्र सहारा है।इसके साथ ही बाढ़ का पानी धीरे धीरे अजगरी पंचायत स्थित प्रखंड मुख्यालय व एफसीआई के गोदाम के समीप भी पहुंच चुका है।बताया जा रहा है,जैसे जैसे नेपाल के सीमावर्ती इलाको में पानी घट रहा है,वैसे वैसे बंजरिया प्रखंड में पानी फैल रहा है।जिससे किसानों का भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कई पंचायत में पहले बारिश में गिरे धान व गन्ना की फसल को अब बाढ का पानी डुबो चुका है। जिससे किसानो के नगदी फसल बर्बाद हुए है।जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह ने बताया कि जिस तेजी से पानी बढ रहा है। वैसे में कई अन्य वैकल्पिक सड़क मार्ग भी देर रात तक डुब जायेगा।

ऐसे में प्रशासन को नाव सहित बाढ पीड़ितो के लिए अन्य सहायता की व्यवस्था करनी चाहिए।उन्होने बताया कि सरेह में बाढ का पानी भर जाने से मवेशियो के लिए चारा की गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।वही बंजरिया अंचल अधिकारी रोहन रंजन सिंह ने बताया कि फिलहाल दो नाव का संचालन किया जा रहा है।स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।बाढ पीड़ितो के बीच प्लास्टिक सीट का वितरण किया गया है।बाढ पीड़ितो के हर संभव मदद के लिए प्रशासन सजग है। पूरे क्षेत्र में अंचल कर्मी के साथ स्वयं माॅनटरिग कर आवश्यक पहल की जा रही है। रात तक पानी का बढने का सिलसिला जारी रहा तो अन्य आवश्यक कदम उठाये जायेगे।उन्होने लोगो से ऊंचे स्थान पर रहने के साथ ही बच्चो को पानी से दूर रहने की भी अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

   

सम्बंधित खबर