गौ हत्या में लिप्त दो आरोपितों के घर में पुलिस ने की कुर्की

हरिद्वार, 6 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने आज गौ तस्करी व गौ हत्या में लिप्त दो आरोपितों के घर की कुर्की करते हुए सामान जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से गौ तस्करों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के एसएसपी के निर्देश दिए थे, जिसके तहत जनपद के थाना भगवानपुर पर दो आरोपितों के खिलाफ गौकशी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपित लगातार फरार चल रहे थे।

पुलिस ने वांछित आरोपित असलम उर्फ टांडा व सनव्वर निवासीगण ग्राम सिकरोडा थाना भगवानपुर हरिद्वार के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की के आदेश प्राप्त किए। कुर्की वारंट के बाद पुलिस आरोपितो के घर पहुंची और घरों की कुर्की कर घर का सामान जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से गौतस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर