
जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले जयपुर नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा शनिवार को शहर के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान शहर में काफी जगह सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। सफाई कर्मचारी भी नदारद मिले। इसके बाद कमिश्नर ने सफाई उपायुक्त को लताड़ लगाकर कर्मचारियों के अटेंडेंस सिस्टम में बदलाव करने के निर्देश दिए। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 से पूर्व की तैयारियों को लेकर हेरिटेज निगम के वार्ड प्रभारियों ने शनिवार सुबह सात बजे सभी 100 वार्डों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा शनिवार सुबह जयपुर के सिविल लाइन जोन क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने अलग-अलग वार्ड में पहुंच सफाई व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान काफी जगह सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी मिली। जिसे कमिश्नर ने जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए। वहीं कमिश्नर वार्ड 35 के हाजिरी गाह भी पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद कर्मचारियों ने नदारद मिले। कर्मचारी की अनुपस्थिति लगाने के साथ ही निगम के अटेंडेंस सिस्टम में बदलाव करने के आदेश दिए।
उन्होंने बताया कि अब से प्रत्येक जोन में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस लेंगे। इसके साथ ही जोन के उपायुक्त भी हाजरी गाह पर पहुंच सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस चेक करेंगे। इसके साथ ही अब शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों के साथ सार्वजनिक स्थान जैसे उद्यान स्कूल और धार्मिक स्थलों पर भी सफाई की जाएगी।
इस दौरान कमिश्नर ने सिविल लाइन, हवामहल- आमेर, किशनपोल और आदर्श नगर जोन के अलग - अलग वार्ड में पहुंचे आम लोगों से बात कर सफाई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। जहां काफी स्थानों पर आम जनता ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए। जबकि कुछ स्थानों पर आम जनता ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण की गाड़ी के टाइमिंग और निगम कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर शिकायत भी की। जिस पर कमिश्नर ने उन्हें जल्द समाधान का वादा किया।
हसीजा ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को जांचने के लिए आज पूरे शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी जगह खामियां पाई गई है। जिन्हें जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी की लापरवाही को दूर करने के लिए आने वाले दिनों में हाजिरी गाह में अटेंडेंस सिस्टम में बदलाव किया जाएगा। ऐसे में अगले महीने से प्रत्येक वार्ड के हाजिरी कहां पर फेस स्कैनर मशीन से कर्मचारियों की अटेंडेंस ली जाएगी। ऐसे में जिस भी कर्मचारी की अटेंडेंस फेस स्कैनर मशीन के माध्यम से नहीं होगी। उसकी सैलरी भी काटी जाएगी।सीएसआई और एसआई हाजिरीगाह में सफाईकर्मी की हाजिरी लेंगे और फर्जी हाजिरी भरने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
हाजिरीगाह पर लगे पोस्टर बैनर, आयुक्त ने दिए हटाने के निर्देश
इस दौरान अधिकतर हाजिरीगाहों में चुनावी पोस्टर और बेनर लगे हुए थे, इस पर निगम आयुक्त अरुण हसीजा ने वार्ड प्रभारियों को पोस्टर बैनर हटवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जोन उपायुक्त और सीएसआई प्रतिदिन करेंगे कर्मचारियों की उपस्थिति चैक
आयुक्त अरुण हसीजा ने बताया कि हेरिटेज निगम के प्रत्येक जोन में चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस लेंगे। इसके साथ ही जोन के उपायुक्त भी हाजरी गाह पर पहुंच सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस चेक करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अब शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों के साथ सार्वजनिक स्थान जैसे उद्यान स्कूल और धार्मिक स्थलों पर भी सफाई की जाएगी। इस दौरान आयुक्त हसीजा ने सिविल लाइन, हवामहल- आमेर, किशनपोल और आदर्श नगर जोन के अलग - अलग वार्ड में पहुंचे आम लोगों से बात कर सफाई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। जहां काफी स्थानों पर आम जनता ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था में सुधार के सुझाव दिए। जबकि कुछ स्थानों पर आम जनता ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण की गाड़ी के टाइमिंग और निगम कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर शिकायत भी की। जिस पर आयुक्त अरुण हसीजा ने उन्हें जल्द समाधान का वादा किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश