कैप्टन के बयान पर परगट सिंह बोले:भाजपा में वही होता जो अमितशाह,मोदी चाहते हैं, पंजाब भाजपा-नेता सुर्खिया बटोरने के लिए बयान देते है
- Admin Admin
- Dec 03, 2025
जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बयान पर बोलते हुए कहा कि भाजपा में अमित शाह और मोदी की तानाशाही चलती है। वहा पंजाब के किसी भी नेता की ओई भी सुनवाई नहीं है। चाहे वो कैप्टन हो, चाहे पंजाब का कोई मंत्री पंजाब भाजपा का कोई बड़ा नेता किसी की कोई सुनवाई नहीं है। पंजाब के जितने भी मुद्दे थे चाहे किसानों का था चाहे चंडीगढ का मुद्दा वहा पर किसी पंजाब के नेता की सुनवाई नहीं हुई। इस बात को खुद कैप्टन मान चुके है। परगट सिंह ने कहा कि अकाली दल से गठबंधन अगर मोदी और अमित शाह चाहेंगे तब हो सकता है। यह गठबंधन तो भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा भी नहीं करवा सकते। इस लिए पंजाब के नेता सुर्खियों में रहने के लिए बयान दे रहे है। उन्होंने कहा पंजाब यह दोनों पाटिया इकट्ठे हो जाती है तो पंजाब के लोग इन पर विश्वास नहीं करेंगे। क्योंकि पहले यह लोग पंजाब में सरकार चला चुके है। इन लोगो ने तब पंजाब के लिए क्या किया लोग जानते हैं। अकाली दल ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाई वे खुद मान चुके है। कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर भाजपा को 2027 में सत्ता में वापसी करनी है तो उसे शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन करना पड़ेगा। हालांकि भाजपा के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने इस बयान को कैप्टन की निजी राय बताते हुए साफ किया कि भाजपा पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति सिर्फ सेंट्रलाइजेशन पर आधारित है और पंजाब के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गई।अकाली दल पर बोलते हुए परगट सिंह ने कहा कि वह भले ही क्षेत्रीय पार्टी हो लेकिन गठबंधन के दौरान भी अकाली दल और भाजपा दोनों ने पंजाब के हितों को लेकर संवेदनशीलता नहीं दिखाई। अब देखना यह है कि आगामी चुनावों से पहले इस राजनीतिक बयानबाजी का क्या असर देखने को मिलता है और क्या वाकई पंजाब की राजनीतिक तस्वीर बदलती है।



