एपीजे में डिस्कशन मुकाबला, महिताब कौर फर्स्ट

जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में पीजी कंप्यूटर साइंस विभाग की ओर से आईटी फोरम के तहत ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके विषय थे- सोशल मीडिया – मानवीय मनोविज्ञान पर प्रभाव और क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मानव बुद्धि की जगह ले सकती है? प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने आत्म-विश्वास, आलोचनात्मक सोच और संचार कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें महिताब कौर कोहली ने पहला, तान्या आनंद ने दूसरा तो मधु सुदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कन्सोलेशन प्राइज युविका और मन्नत कोचर को दिया गया। प्रतियोगिता को डॉ. रुपाली सूद, डॉ. जगमोहन मागो और डॉ. मनीष गुप्ता ने जज किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने आईटी फोरम की इंचार्ज पल्लवी मेहता और हरप्रीत के प्रयासों को सराहा।

   

सम्बंधित खबर