भाजपा सरकार अपराधियों को सबक सिखा रही हैं : चौधरी भूपेंद्र सिंह

मुरादाबाद, 26 सितम्बर (हि.स.)। सपा, कांग्रेस का सच अब देश और प्रदेश की जनता जान चुकी है। भाजपा सरकार अपराधियों को सबक सिखा रही है। आगामी 10 सीटों पर उपचुनाव व आगामी विधानसभा चुनावों में सपा साफ हो जाएगी। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को मुरादाबाद में युवा मोर्चा जिला इकाई द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में कही।

भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण पंडित के नेतृत्व में मूंढापांडे में युवा सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कहा कि देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। यह सदस्यता अभियान ही बता देगा कि जनता किसके साथ है। हमारे कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि प्रतिदिन हर घर पहुंच रहे हैं और लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा वंशवाद की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनता हैं। तीसरी बार केंद्र में कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा की सरकार बनी हैं।

युवा सम्मेलन को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोमानी की पूरी युवा मोर्चा की टीम ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण पंडित, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अर्पित चौहान, विक्रांत चौधरी, लकी चौधरी, कशिश चौहान, रवि बॉक्सर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भाजपा युद्धवीर सिंह चौहान, अमन ठाकुर, रितिक चौधरी, अक्षय गुप्ता, निशु त्यागी, बंटी ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जयसवाल

   

सम्बंधित खबर