सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीमा सुरक्षा बल द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन

नशा मुकित अभियान में भाग लेते बचचे्


सांबा, 14 फरवरी । सांबा जिला के सीमांत क्षेत्र राजपुरा में शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल की 82वीं वाहिनी द्वारा बीओपी मंगूचक के सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सुरक्ष बल की 82वीं वांहिनी के कमांडेंट ब्रजेश कुमार यादव ने की जिसमें एनसीबी जम्मू के सहायक निदेशक हरीश कुमार, सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुरा की उप-प्रधानाचार्य डॉ. सोनिया चौधरी, शिक्षकों और 125 से अधिक छात्रों की विशिष्ट उपस्थिति थी।

सीमावर्ती गांवों के सैकड़ों नागरिकों ने भी नशे के खिलाफ इस सामाजिक अभियान में भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना था। नशे के खिलाफ इस अभियान के दौरान जागरूकता व्याख्यानों के अलावा उपस्थित छात्रों और ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति के कैप, पैम्फलेट और बैनर भी वितरित किए गए।

सीमा सुरक्षा बल जम्मू हमेशा से ही कई कल्याणकारी और सामाजिक सशक्तिकरण गतिविधियों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। सीमा सुरक्षा बल की 82वीं वांहिनी के कमांडेंट ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि उनकी इकाई इस दिशा में लगातार प्रयास करेगी जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना, कौशल विकास को बढ़ावा देना और सीमा क्षेत्र में समग्र विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने वाले लोगों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

विभिन्न ग्राम पंचायत प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने सीमा सुरक्षा बल की 82वीं वाहिनी के जवानों की इस पहल और प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान न केवल जनता को जागरूक करते हैं बल्कि युवाओं को स्वस्थ और रचनात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

   

सम्बंधित खबर