चिकित्सक के घायल चालक की रीढ़ में फंसी गोली निकाली, आराेपित पुलिस की पकड़ से दूर

मुरादाबाद, 17 जून (हि.स.)। जिले के कॉसमॉस अस्पताल में मंगलवार को ऑपरेशन कर डॉक्टर के घायल चालक अजीत की रीढ़ में फंसी गोली निकाल दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि अब उसकी हालत स्थिर है। वहीं तीसरे दिन भी आरोपित थाना पाकबड़ा पुलिस की पकड़ से दूर है।

थाना मझोला के माता की मिलक गांव निवासी अजीत सिंह एक निजी डॉक्टर की गाड़ी चलाते हैं। उनके गांव के रहने वाले पवन सिंह और उसके बेटे सुमित के साथ रंजिश चल रही थी। अजीत बीते रविवार को सुपरटेक के गेट के सामने चॉउमीन खरीदने के लिए ठेले पर खड़ा था। इस दौरान पवन सिंह, उसका बेटा सुमित, चमन सिंह और गांव निवासी अनिल उर्फ नन्ने ने अजीत को गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

आरोपितों में अनिल पहले से उम्रकैद की सजा काट रहा है। वह अपील पर जेल से छूटा है। वहीं घायल चालक को रात में टीएमयू से कॉसमॉस अस्पताल आपरेशन के लिए भेजा गया। जहां चालक की रीढ़ में फंसी गोली सर्जरी से निकाली गई। अभी भी चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शीघ्र ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

   

सम्बंधित खबर