पानीपत: समालखा के गांव नारायणा नहर में मिला युवक का शव

पानीपत के गांव नारायणा नहर पर युवक की तलाश करते परिजन।


पानीपत, 08 जून ।

पानीपत के गांव नारायणा के पास से गुजर रही नहर में सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया । शव उस समय मिला, जब रजपूरा गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रोहित 7 जून को दोपहर में सिंगपूरा/सिठाना के पास नहर में नहाने गया था। जिसके बाद से वह लापता था। रोहित के लगभग 8 से 10 परिजन सोमवार को बाइकों पर सवार होकर नारायणा गांव के पुल से रजबाहे और नहर के बीच उसकी तलाश कर रहे थे। करीब आधा किलोमीटर आगे जाने पर उन्होंने नहर के बीच एक शव देखा।

परिजनों ने पास के खेतों में काम कर रहे नारायणा के किसानों को मदद के लिए बुलाया। किसानों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने पर पता चला कि यह रोहित का नहीं था। मृतक की पहचान न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

---------------

   

सम्बंधित खबर