सार्वजनिक-निजी भागीदारी से निर्मित कैंसर अस्पताल बनेगा मील का पत्थर : देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 17 मई (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे में कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से पुणे नगर निगम की ओर से स्थापित कैंसर अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस आज पुणे नगर निगम और आपुलकी हेल्थकेअर के संयुक्त उपक्रम से स्थापित अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। समय पर जांच और उपचार मिलने पर यह बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है। लेकिन उपचार में देरी होने पर मरीजों को लंबे समय तक इलाज कराना पड़ता है और आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में कैंसर उपचार को शामिल किया है, ताकि आम नागरिकों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर कैंसर ग्रिड विकसित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से राज्य के मरीजों को अधिक सक्षम और सुलभ उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह ग्रिड राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और समन्वित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटील, महापौर मजुषा नागपुरे, सांसद मेधा कुलकर्णी, विधायक भीमराव तापकीर, विधायक राहुल कुल, उपमहापौर परशुराम वाडेकर तथा महानगरपालिका आयुक्त नवकिशोर राम उपस्थित थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर