मुख्यमंत्री ने असम में उत्तराखंड के लाल के बलिदान पर जताया शोक

देहरादून, 27 अगस्त (हि. स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले के देवप्रयाग के लाल हजारी सिंह का असम में एक अभियान के दौरान मां भारती की रक्षा करते हुए बलिदान को दुःखद बताया है।

सैन्य सम्मान के साथ आज पूर्णानंद घाट में जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और देवप्रयाग विधायक बिनोद कंडारी सहित बड़ी संख्या में लोग जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। इस संकट की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ खड़ी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार / दधिबल यादव

   

सम्बंधित खबर