मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के गांव दाड़ो देवरिया में सुनी जनसमस्याएं
- Admin Admin
- Apr 06, 2025

नाहन, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के गांव दाड़ो देवरिया में अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं सुनी। उन्होंने स्थानीय निवासियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतीपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
दाड़ो देवरिया पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधान ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया देवेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सम्मानित किया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर