
-नौ नवंबर 2023 से एक मार्च 2024 के बीच रेप करने की शिकायत
गुरुग्राम, 12 अप्रैल (हि.स.)। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए गए। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पलवल की रहने वाली युवती ने सेक्टर-40 थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने कहा है कि वर्तमान में वह गुरुग्राम में रह रही है। उसकी पलवल निवासी बिट्टू डागर से जान-पहचान थी। नौ नवंबर 2023 से एक मार्च 2024 के बीच बिट्टू डागर ने शादी का झांसा देकर उसे एक होटल में बुलाया। उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह गर्भवती हो गई तो बिट्टू डागर ने उसका जबरन गर्भपात कराया। युवती का आरोप है कि उसने जब शादी की बात करने की कोशिश की तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर