दस हजार का इनामी बदमाश बल्लू उर्फ बलवीर गिरफ्तार

धौलपुर, 27 जून (हि.स.)। जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश बल्लू उर्फ बलवीर को गिरफ्तार किया है। धौलपुर जिला पुलिस की थाना स्तर पर वांछित का टॉप-10 इनामी अपराधियों की धरपकड के विशेष अभियान में यह कार्रवाई हुई है। बीते दो साल से फरार चल रहे बल्लू उर्फ बलवीर कई मामलों में वांछित आरोपी है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि कोतवाली पुलिस को बसई डांग थाना क्षेत्र में बल्लू उर्फ बलवीर की लोकेश मिली थी। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हवाई पट्टी से नीचे ढलान की तरफ वाले रास्ते से बल्लू उर्फ बलवीर निवासी बरीपुरा थाना कोतवाली धौलपुर को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस को चोरी. लूट. डकैती. हत्या का प्रयास एवं राज कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपी बल्लू उर्फ बलवीर की तलाश थी। बल्लू उर्फ बलवीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय धौलपुर की ओर से दस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। इनामी बल्लू उर्फ बलवीर पिछले दो वर्ष से गुजरात में फरारी काट रहा था तथा उस पर विशिष्ट न्यायाधीश डकेती प्रभावित क्षेत्र धौलपुर की तरफ से स्थायी वारण्ट भी जारी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बल्लू उर्फ बलवीर से पूछताछ की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर