अमृतसर| शहर के इस्कॉन लक्ष्मणसर में बच्चों के लिए विशेष समर कैंप का आयोजन 5 से 10 जून तक चलेगा। इस कैंप का समय रोजाना सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। कैंप की मुख्य खासियत यह है कि इसमें बच्चों को वैदिक फायरलेस कुकिंग (बिना आग के भोजन बनाना), योग और मंत्र ध्यान की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

