चंडीगढ़ में 3 सिलेंडर फटे, घर ढहा:कई लोग घायल, पास के मकानों में दरारें आई; ब्लास्ट का वीडियो सामने आया

चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव में सोमवार को सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। यहां एक घर में लगातार तीन गैस सिलेंडर फट गए। धमाके इतने भीषण थे कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद मकान पूरी तरह तबाह हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आशंका है कि यहां गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…

   

सम्बंधित खबर