चंडीगढ़ में लड़कियों में चले लात-घूंसे:सेक्टर 26 क्लब के बाहर का मामला, सोशल मीडिया पर लिखा नारी शक्ति प्रदर्शन

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में लड़कियों के दो गुटों में लात-घूंसे चलने का मामला सामने आया है। यह मामला सेक्टर 26 के एक क्लब के बाहर का बताया जा रहा है, जिसमें दो लड़कियों के गुट एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं। वहां पर कुछ लड़के भी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव नहीं कर रहा है। यह वीडियो देर रात दो दिन पहले का बताया जा रहा है लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर हुआ वीडियो वायरल यह वीडियो सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो का टाइटल हमारी छोरी छोरों से कम है क्या रखा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट्स में लिखा है कि नारी शक्ति प्रदर्शन, जबकि एक दूसरे यूजर ने इंग्लिश में लिखा है कि नशे में धुत लड़कियां चंडीगढ़ के मशहूर क्लबों के बाहर लड़ रही हैं, पूरी तरह अफरा-तफरी। इसके अलावा भी कई अलग-अलग कमेंट्स इस वीडियो पर आए हैं। 31 सेकंड के वीडियो में हैकर का जिक्र यह वायरल वीडियो 31 सेकंड का है, जिसमें ये लड़कियां आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें पास में खड़े कुछ लड़के एक हैकर का जिक्र कर रहे हैं। एक लड़के की तरफ से कहा जा रहा है कि “हैकर भी है, बीच में हैकर भी।” उसके बाद कुछ युवक वहां पर वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं।

   

सम्बंधित खबर