CM मान परिवार सहित श्री पटना साहिब पहुंचे:देश में शांति और भाईचारा की अरदास की; गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज परिवार सहित बिहार स्थित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिखों के पांच तख्तों में से एक है और जुल्म के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर उन्होंने आशीर्वाद लिया और देश में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अरदास की। यह खबर अपडेट की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर