हरियाणा CM के ओएसडी धार्मिक गाने में आएंगे नजर:आध्यात्मिक गायन को बताया ईश्वरीय देन; मां बगलामुखी मंदिर में हुई शूटिंग
- DSS Admin
- May 29, 2026
फिल्ममेकर रितिक अरोड़ा ने अपने नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत आध्यात्मिक म्यूजिक वीडियो ‘मां बगलामुखी’ से की है। यह उनका पहला प्रोजेक्ट है और इसे उनकी आस्था और क्रिएटिव सोच का प्रतीक माना जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध गायक और हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। उनकी मजबूत आवाज और अच्छी स्क्रीन प्रेजेंस ने इस भक्ति वीडियो को और खास बना दिया है। टीम के अनुसार, इसकी शूटिंग मां बगलामुखी मंदिर परिसर में हुई, जिससे पूरा माहौल बहुत ही आध्यात्मिक और भक्तिमय रहा। टीम ने इसे एक बहुत ही दिव्य और यादगार अनुभव बताया है। भक्ति, सिनेमाई स्टोरीटेलिंग और भव्य विजुअल्स का संयोजन चंडीगढ़ प्रेस क्लब में हरियाणा सीएम के ओएसडी फोगाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस म्यूजिक वीडियो को डबल ट्रबल स्टूडियो ने तैयार किया है। इसमें भक्ति, फिल्मी कहानी और शानदार विजुअल्स का अच्छा मेल देखने को मिलता है। फिल्ममेकर रितिक अरोड़ा ने कहा कि यह सिर्फ उनके प्रोडक्शन हाउस का लॉन्च नहीं है, बल्कि यह उनकी आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ एक खास प्रोजेक्ट है। बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम अरोड़ा ने बताया कि उनकी कंपनी आगे चलकर बॉलीवुड स्टाइल से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेगी, जिनमें कई मशहूर कलाकार भी नजर आएंगे। ‘मां बगलामुखी’ के साथ रितिक अरोड़ा प्रोडक्शंस ने अपने काम की शुरुआत एक धार्मिक और भव्य अंदाज में की है, जो उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की दिशा को भी दिखाता है।

