अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब सीएम बोले:मैं उस वीडियो में नहीं हूं, वीडियो में दिखे व्यक्ति से मेरा शरीर नहीं मिलता
- DSS Admin
- Jun 16, 2026
श्री अकाल तख्त के फैसले के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान आज लाइव हुए है। उन्हाेंने इस दौरान कहा कि पिछले दिन तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से एक वीडियो के संबंध में मेरे खिलाफ कुछ हुकमनामे जारी किए गए हैं। यह वीडियो भगवंत मान की है। यह वीडियो एआई से नहीं बनाई गई है। जब मुझे अकाल तख्त साहिब में बुलाया गया था, तब भी मैंने स्पष्ट कहा था कि उस वीडियो में मैं नहीं हूं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति का कद-काठी और शारीरिक बनावट मुझसे मेल नहीं खाती। मेरा शरीर उस तरह का नहीं है।"

