बिश्नाह पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 15, 2026
जम्मू,, 15 जून (हि.स.)।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिला पुलिस जम्मू को एक और सफलता मिली है।
पुलिस थाना बिश्नाह की टीम ने नाका चेकिंग और गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11.64 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ (चिट्टा) बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र उत्तम चंद निवासी चक मुरार, बिश्नाह के रूप में हुई है।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध में थाना बिश्नाह में एफआईआर संख्या 98/2026 एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/25 के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले के आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
---------------

