पंजाब में कोरोना को लेकर सरकार की एडवाइजरी जारी:35 से अधिक एक्टिव केस; 2 की मौत, बुजुर्गों-बच्चों और गर्भवती को मास्क की सलाह
- Admin Admin
- Jun 14, 2025

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बीते कुछ दिनों से आई तेजी को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। सेहत विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक सप्ताह पहले जहां केवल 12 एक्टिव केस थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 35 से ज्यादा हो चुकी है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। वृद्ध, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को भीड़भाड़ वाले और बाजारी स्थानों पर मास्क पहनना चाहिए। राज्य में सबसे अधिक मामले लुधियाना में हैं। यहां 23 नए मामले आ चुके हैं। लुधियाना में ये इजाफा ऐसे समय में हुआ है जब यहां चुनावों के चलते राजनीतिक गतिविधियां, भीड़भाड़ वाले चुनाव प्रचार और गर्मी की छुट्टियों के कारण पर्यटन स्थलों पर आवाजाही तेज हो चुकी है। दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत लुधियाना से दो कोविड मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से एक 69 वर्षीय महिला, जिनका इलाज PGIMER चंडीगढ़ में चल रहा था और दूसरा 39 वर्षीय पुरुष, जिनकी मौत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर 32, चंडीगढ़ में हुई। सेहत अधिकारियों ने बताया कि दोनों मृतकों को पहले से गंभीर बीमारियां थीं, जिससे संक्रमण घातक साबित हुआ। वहीं, इनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी थी। इन पॉइंट्स में समझें क्या क्या करना चाहिए