मनप्रीत अयाली का अकाली दल पुनर सुरजीत से इस्तीफा:बोले - कितना भी दवाब हो, दिल्ली वाली पार्टियों में जाने की नहीं सोच सकते
- DSS Admin
- May 20, 2026
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के नेता मनप्रीत अयाली ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसका ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपना वीडियो व पोस्ट डालकर दी है। हालांकि उन्होंने मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि चाहे कितना भी दबाव हो, हम दिल्ली से चलने वाली पार्टियों - चाहे बीजेपी हो, आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस हो या बादल दल हो - उनमें जाने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आने वाले समय में सिख बुद्धिजीवियों और समूचे पंथ की भावनाओं के अनुसार जो भी फैसला होगा, हम पंथ की चढ़दी कला के लिए काम करेंगे। गुरु साहिब हमें सुमति दें कि हम निस्वार्थ भाव से पंथ और पंजाब की सेवा कर सकें। सारी संगत का धन्यवाद

