वार्ड नंबर 43 के इंचार्ज बरजिंदर सिंह टिंकू ने गुरुद्वारा श्री भाई घनैया जी कमेटी के साथ मिलकर निशुल्क आंखों व दांतों का मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। टिंकू ने कहा कि बुलारिया की रहनुमाई में वार्डवासियों की भलाई के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर नरिंदर बिट्टू, अशोक कुमार, कश्मीर सिंह, हरजिंदर सिंह, जगप्रीत राजा, रिकी कंडा, जसविंदर शेरगिल, सतनाम बंटी मौजूद रहे।

