पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुटि्टयां:1 से 30 जून तक सभी सरकारी-एडेड और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे; चंडीगढ़ में स्कूल पहले बंद हो चुके
- Neha Gupta
- May 30, 2026
पंजाब सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। छुटि्टयां 1 जून से लेकर 30 जून तक होंगी। इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। तेज गर्मी के कारण चंडीगढ़ में पहले ही स्कूल बंद किए जा चुके हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य के सभी समूह सरकारी, एडेड और निजी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जारी आदेशों के अनुसार, स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई हैं। हीटवेव के चलते सरकारी दफ्तरों का समय भी बदल चुका इससे पहले पंजाब सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया था। राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों का समय, सेवा केंद्रों और स्कूलों का वर्तमान समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर राज्य में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए यह फैसला लिया गया था। यह आदेश 25 मई से 15 जुलाई तक लागू किया गया। चंडीगढ़ में 39 दिनों की छुट्टियां की गईं चंडीगढ़ के स्कूलों को पहले ही बंद कर दिया गया है। यहां प्रशासन ने 23 मई से 30 जून 2026 तक कुल 39 दिन की छुटि्टयां छुट्टियां की है। इस हिसाब से पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगहों पर स्कूल 1 जुलाई से नियमित खुलेंगे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

