
चंडीगढ़ | संस्था रोटरी क्लासिक चंडीगढ़ ने सेक्टर-20 में एनएसएस वॉलंटियर्स के सहयोग से कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में 58 लोगों का हेल्थ चेकअप हुआ। यह मेडिकल कैंप संस्था की अध्यक्ष व महिला रोग एक्सपर्ट डॉ. रमणीक शर्मा, सीनियर कंसलटेंट (सर्जरी) व भारतीय सेना के पूर्व प्रोफेसर सर्जरी डॉ. (कर्नल) आरके शर्मा और डेंटल सर्जन डॉ. दुर्गेश हिस्सा बने। उन्होंने चेकअप के बाद विभिन्न शरीरिक कसरतों को शेयर करते हुए सेहतमंद रहने के टिप्स भी दिए।