ईडी ने नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात को गिरफ़्तार किया
- DSS Admin
- May 19, 2026
मुंबई, 19 मई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात को 70 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार कर लिया है। ईडी की टीम अशोक खरात को बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में पेश करने वाली है।
ईडी सूत्रों ने बताया कि अशोक खरात पर दुष्कर्म और बेहिसाबी पैसे ऐंठने के करीब १२ मामले दर्ज हैं। इन मामलों की छानबीन विशेष जांच दल (एसआईटी) और सहकार वाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। अशोक खरात के विरुद्ध बेहिसाबी पैसे ऐंठने के आरोपों के मद्देनजर ईडी ने 6 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया था। इसी मामले में ईडी ने आज सुबह नासिक सेंट्रल जेल से अशोक खरात को गिरफ्तार कर मुंबई लाई है और मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार को ईडी खरात को विशेष अदालत में पेश कर कस्टडी की मांग करने वाली है।
उल्लेखनीय है कि खरात को 18 मार्च को नासिक पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की यौन शोषण की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस संवेदनशील मामले की छानबीन के लिए आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई थी। मामले की छानबीन के बाद पता चला कि खरात एक बड़ा ज़बरन वसूली रैकेट चला रहा था और 'बेनामी' बैंक खातों के जाल के ज़रिए 70 करोड़ रुपये किया था। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।
---------------

