झारखंड की हेमंत सरकार ने केंद्रीय योजनाओं में भी मचा रखी है लूट: शिवराज

हजारीबाग, 2 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा अब आंधी बन गई है। इस आंधी में कांग्रेस-झामुमो सूखे पत्ते की तरह उड़ जाएंगे। हेमंत सोरेन ने युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। नौकरी और नौकरी नहीं तो भत्ता के नाम पर ठगने का कार्य किया है।

हजारीबाग में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में अब तक कोई 17 बार पेपर लीक हो चुका है, जिसका सरगना भी हेमंत सरकार है। उन्होंने कहा की पांच वर्षों के अंतिम कार्यकाल में लोगों को नौकरी के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। उत्पाद विभाग के दौड़ में जवानों की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि हेमंत सरकार द्वारा हत्या करवाई गई है।

शिवराज ने कहा कि चूल्हा खर्च के नाम पर महिलाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार में पैसे लेकर ट्रांसफर पोस्टिंग का धंधा किया जा रहा है। मनरेगा, जल जीवन मिशन और केंद्रीय योजनाओं का पैसा भी हेमंत सरकार लूट ले रही है। हेमंत सरकार के नेताओं और उनके नौकर व अधिकारियों के घरों से छापा में पैसे की पहाड़ मिल रहा है। साथ ही कहा कि परिवर्तन यात्रा में आम लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला है। बेटी, रोटी और माटी की सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार बनानी है।

राज्य में भ्रष्टाचारी और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकना है: अमर बाउरी

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारी और लूट की सरकार को उखाड़ फेंकना है। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार झारखंड पुंचे। जमशेदपुर से परिवर्तन महारैली की शुरुआत की। भारी बारिश के बावजूद जनता से मिलने रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज हजारीबाग में परिवर्तन महारैली का समापन है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार झारखंड पहुंचे है। इस परिवर्तन रैली में हमलोगों ने संकल्प लिया है, राज्य की मौजूदा भ्रष्ट गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेकना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शारदा वन्दना

   

सम्बंधित खबर