कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंचा
- Admin Admin
- Dec 02, 2025
श्रीनगर, 2 दिसंबर (हि.स.)। कश्मीर और लद्दाख में बड़े पैमाने पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है और कई इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया क्योंकि शीत लहर ने इलाके को जकड़ लिया है।
कश्मीर में सबसे कम तापमान शोपियां में शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद पुलवामा में शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस, बारामूला में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस और पंपोर में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग में तापमान गिरकर शून्य से नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि बांदीपोरा, बडगाम और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा में तापमान शून्य से नीचे 3.0डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस के जमाव बिंदु पर रहा। सोनमर्ग और कोकरनाग सहित अन्य इलाकों में क्रमशः शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काज़ीगुंड और पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गांदरबल में शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग के जम्मू में 8.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.5 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 8.2 डिग्री सेल्सियस और जम्मू एयरपोर्ट में 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल और भद्रवाह में तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस और 0.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा जबकि उधमपुर, रामबन, सांबा, राजौरी, किश्तवाड़, रियासी और डोडा जैसे दूसरे ज़िलों में तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
लद्दाख में इस इलाके का सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, लेह में शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा वैली में शून्य से नीचे 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
कश्मीर घाटी में 40 दिन के सबसे कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार है जिसे स्थानीय भाषा में ‘चिलाई कलां’ कहते हैं, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता



