भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को गोलकीपर ऑफ द ईयर सम्मान

सोनीपत: भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान         और स्टार गोलकीपर सविता पूनिया परिवार के साथ

सोनीपत, 17 मार्च (हि.स.)। भारतीय

महिला हॉकी टीम की कप्तान और स्टार गोलकीपर सविता पूनिया ने एक बार फिर अपने शानदार

प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। सोनीपत के किलोहड़द गांव की बहू सविता पूनिया

को एफआईएच हॉकी स्टार्स अवॉर्ड्स 2023 में गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह तीसरा अवसर है जब उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को अपने नाम किया है। इससे पहले,

वह 2021 और 2022 में भी इस खिताब की विजेता रह चुकी हैं।

पुरस्कार

समारोह में सविता पूनिया स्वयं उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन उनके परिजन विकास लाकड़ा

और उनकी धर्मपत्नी मोनिका लाकड़ा ने यह अवॉर्ड ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सविता

का रिकॉर्डेड संदेश भी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा, यह मेरे

लिए एक अविश्वसनीय और भावनात्मक पल है। लगातार तीसरी बार इस पुरस्कार को जीतना गर्व

की बात है। यह सफर मैंने अकेले तय नहीं किया, बल्कि मेरी पूरी टीम ने इसमें योगदान

दिया है। इसलिए मैं यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करती हूं।

सविता

ने कहा कि गोलकीपिंग केवल उनकी भूमिका नहीं है, बल्कि यह पूरी टीम की सामूहिक जिम्मेदारी

है। हम एकजुट होकर बचाव करते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मेरी यह जीत व्यक्तिगत

नहीं, बल्कि हमारी टीम की मेहनत का परिणाम है। हरियाणा

के सिरसा जिले के जोधाकन गांव में जन्मी सविता पूनिया को भारतीय हॉकी की द ग्रेट वाल

ऑफ़ इंडिया कहा जाता है। यह उपाधि उन्हें तब मिली जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

9 पेनल्टी कॉर्नर रोककर भारतीय टीम को 1-0 से जीत दिलाई थी। उनके शानदार खेल के कारण

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल

की हैं।

सविता

पूनिया के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2013 महिला एशिया कप

में कांस्य, 2017 में महिला एशिया कप में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक

जीता। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी उन्होंने अपनी टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान तक पहुंचाने

में अहम भूमिका निभाई। सविता पूनिया का यह सम्मान भारतीय हॉकी के लिए एक गौरव का क्षण

है और वह आने वाले वर्षों में भी अपनी कड़ी मेहनत से देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर