केरिपुब का गुवाहाटी में हर घर तिरंगा” अभियान का शुभांरभ

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, गुवाहाटी द्वारा  हर घर तिरंगा” अभियान का शुभांरभकेन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, गुवाहाटी द्वारा  हर घर तिरंगा” अभियान का शुभांरभ

गुवाहाटी ,13 अगस्त (हि.स.)। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा” अभियान का शुभांरभ किया गया है, जिसके तहत आज से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाना है।

इसी क्रम में ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब), गुवाहाटी द्वारा आज पदयात्रा एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप केन्द्र की 75वीं बटालियन के अधिकारी एवं कार्मिकों ने भाग लिया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना तथा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा प्रर्दशित करने हेतु जागरूकता फैलाना है।

इस अभियान के दौरान स्थानीय लागों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता के बारे में जानकारी भी दी गई। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी से आज से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी की भागीदारी हेतु अनुरोध किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व मानस रंजन, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, गुवाहाटी, अनिल कुमार ध्यानी, उप महानिरीक्षक, रेंज गुवाहाटी, टी हॉकिप, उप.कमा. राकेश कुमार मिश्रा, सहा. कमा., अतुल नागर, सहा. कमा., ग्रुप केन्द्र परिसर में पदस्थ अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने पदयात्रा एवं साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा ग्रुप केन्द्र परिसर के आस-पास के गांवों में जाकर हर हर घर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर