ग्वालपाड़ा (असम), 23 जनवरी (हि.स.)। ग्वालपाड़ा जिले के दुबापारा में पहाड़सिंहपाड़ा में ईंट भट्ठे के लिए एकत्र की गयी मिट्टी में दबकर एक बच्चे की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने आज बताया है कि घटना ग्वालपाड़ा पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक एके राशिद आलम के ईंट भट्ठे की बतायी गयी है। मिट्टी में दमकर मरने वाले बच्चे की पहचान तनबीर अहमद के रूप में की गयी है। बच्चे की उम्र 1 साल 3 महीने बतायी गयी है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि तनबीर अन्य कई बच्चों के साथ मौके पर खेल रहा था, इसी दौरान ईंट बनाने के लिए रखी मिट्टी में वह दब गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद