भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली मंडल अध्यक्षों की बैठक

हरिद्वार, 18 मार्च (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का अंग वस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष ने भी सभी मंडल अध्यक्षों का पार्टी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।

प्रथम बैठक में मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि हम सभी को पार्टी की रीति-नीति के अनुसार चलकर संगठन की ओर से दिए गए कार्यों को महत्व देते हुए बूथ स्तर तक ले जाकर बूथ को मजबूत करने का काम करना है। इसी के साथ-साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशु चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, कार्यालय प्रभारी नकली राम सैनी, मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, प्रशांत शर्मा बिंदरपाल, वरुण वशिष्ठ, कैलाश भंडारी, अश्विनी कंबोज, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सैनी, रीता सैनी, विवेक चौहान, सुशील पवार, राकेश सैनी, विक्रम सिंह चौहान, राजेश शर्मा, नागेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर