अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है मां भगवती की आराधना : रोहित गिरी

हरिद्वार, 2 अप्रैल (हि.स.)। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि सभी श्रद्धालु भक्तों को खुशियां, सुख समृद्धि, प्रदान करता है। मां भगवती की आराधना साधक के सभी कष्टों का निवारण कर जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। संपूर्ण नवरात्रि जो व्यक्ति मां की शरण में आ जाता है उसे युगों युगों का पुण्य फल प्राप्त होता है।

नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में नवरात्र के चौथे दिन मौजूद श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का महत्व बताते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों के मनोरथ माता पूर्ण करती है। मां की आराधना व्यक्ति के मन से भय को समाप्त करती है। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित अमित बेलवाल, पंडित ओमप्रकाश देशवाल शास्त्री, पंडित मनमोहन कंडवाल, पंडित नवल किशोर, पंडित रोहित डबराल, पंडित राजकुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र बिष्ट, संदीप नेगी, विकास बिष्ट, सोनू कुमार, विजय मोहन, घ्तिक सिंह तोमर, सुनील कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर, सुनील तोमर उषा ब्रेको कंपनी से मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर