हरियाणा के निकायाें में 22 अक्टूबर से शुरू हाेंगे शिविर

अधिकारी राेजाना दाे घंटे जनता की करेंगे सुनवाई

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिये।

चंडीगढ़ स्थित आवास पर रविवार काे स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के कल्याण को देखते हुए 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने के निर्देश दिए जिसके अंतर्गत सुबह नाै बजे से 11 बजे तक सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे सभी नगर निगम आयुक्तों की चंडीगढ़ में बैठक कर मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने पंचायत विभाग के कार्यों की समीक्षा भी की तथा पंचायत के रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

   

सम्बंधित खबर