हरियाणा: आठ नगर निगम, 72 नगर पालिका और नगर परिषदों में पार्षद मनोनीत
- Admin Admin
- Jul 10, 2025

चंडीगढ़, 10 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की आठ नगर निगमों में पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। इसी तरह 72 नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में भी पार्षद मनोनीत किए गए हैं।
स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार यमुनानगर नगर निगम में ऊषा रानी, सीमा गुलाटी, सरदार हरभजन सिंह, करनाल निगम में गौरव नागपाल, उमेश परोचा, विशेष वर्मा, पानीपत में धर्मबीर कश्यप, डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव, हिमांशु बंगा, रोहतक से रमेश बोहर, अशोक वर्मा, अनिता गर्ग को नॉमिनेटेड पार्षद बनाया गया है। इसी प्रकार फरीदाबाद से योगेश शर्मा, प्रियंका बिष्ट बुधनी, जसवंत सैनी, गुरुग्राम नगर निगम से सचिन देवतवल, विक्रांत यादव, कृष्ण स्वामी, मानेसर नगर निगम से सतदेव शर्मा, किरोड़ी तंवर व शेर सिंह, हिसार से सुरेश जांगड़ा,गगन शर्मा, सुरजीत सैनी को नॉमिनेटड पार्षद बनाया गया है।
निकाय विभाग द्वारा एक अन्य अधिसूचना में प्रदेश के 21 जिलों की 72 नगर पालिकाओं में भी नामिनेटड पार्षद की लिस्ट भी जारी हुई है। सरकार द्वारा निगमों की तर्ज पर नगर परिषदों में भी तीन-तीन तथा नगर पालिकाओं में दो-दो पार्षदों को नॉमिनेट किया गया है जिसके चलते प्रदेश में शहरी क्षेत्र के 168 नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार में हिस्सेदार बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा