विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ, 01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

श्री महाना ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व है। यह पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में सदैव सत्य, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही वास्तविक सफलता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व प्रदेश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और आपसी सौहार्द को और सुदृढ़ करेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की मंगलकामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. जितेन्‍द्र पाण्डेय

   

सम्बंधित खबर