संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से दो दिवसीय अटल जन्म शताब्दी समारोह संपन्न

संजय कुमार का सम्मानदिलीप यादव का सम्मानब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मानकार्यक्रम प्रस्तुत करती बच्चीप्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार विजेता की फोटो

अमेठी, 6 दिसंबर (हि.स.)। अमेठी कस्बे के ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन में मदन फाउंडेशन की ओर से संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय अटल जन्म शताब्दी समारोह शनिवार काे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह के प्रथम दिवस 5 दिसंबर को आयोजित विराट कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि जगदंबा प्रसाद मनीषी ने कवियों को सम्मान चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “कवि देवतुल्य होते हैं, कवियों का सम्मान करना पूजन के समान है। अटल जी स्वयं एक महान कवि थे।”

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। सुरेश शुक्ल ‘नवीन’ द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। समीर मिश्रा के कुशल संचालन में कवियों ने काव्य पाठ से समा बांध दिया। इस दौरान डा. फूल कली पूनम, चंद्र प्रकाश पांडेय ‘मंजुल’, निर्झर प्रतापगढ़ी, रवींद्र रंजन शिकोहाबादी, मकसूद जाफरी, डा. अर्चना ओजस्वी, परवाना प्रतापगढ़ी, दीन प्रतापगढ़ी व किशोर सिंह किशोर ने प्रभावी काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जौनपुर के वरिष्ठ कवि अशोक पांडेय ‘अशोक’ ने की।

दूसरे दिन 6 दिसंबर शनिवार को मुख्य अतिथि अमरेंद्र सिंह पिंटू, विशिष्ट अतिथि सुधांशु शुक्ला, काशी तिवारी, कैप्टन पी.एन. मिश्रा व बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, जल बिरादरी के अध्यक्ष डॉ अर्जुन प्रसाद, ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी जी ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार त्रिपाठी एवं समाजसेवी बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे द्वारा प्रदान किए गए।

शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रो. अंगद सिंह समेत 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले के भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार त्रिपाठी, दिलीप यादव, संतोष श्रीवास्तव, धवन मिश्रा, अखिलेश नारायण मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, सहित कई पत्रकारों एवं अधिवक्ताओं को भी अंगवस्त्र, सम्मानपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। दोनों दिन जलपान व भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था रही। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने सभी अतिथियों, श्रोताओं व प्रतिभागी विद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

   

सम्बंधित खबर