जिला तीरंदाजी संघ ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई

विजेता खिलाड़ी

-तीरंदाजी में बेगूसराय को मिले दो स्वर्ण सहित आठ पदक

बेगूसराय, 10 जनवरी (हि.स.)। जिला तीरंदाजी संघ ने मेडल जीतने वालों तीरंदाजी खिलाड़ियों को बधाई दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने कहा कि खेल जगत में बेगूसराय की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि यहां प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ मार्गदर्शन और खिलाड़ियों को मदद की जरुरत है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी स्पोर्ट्स का आयोजन सरला चोपड़ा डीएवी नोएडा में चार से आठ जनवरी तक किया गया था।

अंडर-19 कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बीआरडीएवी बेगूसराय के सौमील विश्वास को एक स्वर्ण पदक एवं तीन रजत पदक मिला। आत्म प्रकाश को एक स्वर्ण पदक एवं बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी को तीन रजत पदक मिले। यह खेल की विकसित प्रतिभा का परिचायक है।

बीआरडीएवी के खेल शिक्षक सुरेश चंद प्रसाद, रंजीत प्रसाद सिंह एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक लक्ष्मण यादव के साथ ही प्राचार्य कमल किशोर सिन्हा ने विजेताओं को बधाई दिया है। संघ के सचिव विजय कुमार, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार एवं अनिल कुमार ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर