दरंग जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल

Governor

-लोगों से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया अनुरोध

दरंग (असम), 10 जनवरी (हि.स.)। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने यहां 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' (वीबीएसवाई) के बुधवार को दरंग जिले के कल्याण गांव पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभांवित करना है।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया था। यह यात्रा के तहत असम के 35 जिलों में 2358 कार्यक्रम आयोजित किये गये। दरंग जिले के कल्याण गांव पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने लोगों से केंद्रीय कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला प्रशासन से अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचने, सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता पैदा करने और अधिक लाभार्थियों के नामांकन को प्रोत्साहित करने के लिए भी कहा।

कटारिया ने कहा कि विकसित भारत तभी बन सकता है कि जब देश का प्रत्येक व्यक्ति सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक विकास में सुधार के लिए सरकारी योजनाओं को सभी वर्गों के लोगों तक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ऐसे पात्र लोगों से इस 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' का लाभ लेने का आग्रह किया, जो अभी तक इसका लाभ नहीं ले सके थे। उन्होंने कहा कि यह उन वर्गों के लोगों के लिए एक जागरूकता अभियान है।

राज्यपाल ने आयुष्मान, पीएमजीएवाई, पीएमएफबीवाई, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और कई अन्य योजनाओं पर भी बात की। कार्यक्रम में कई लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव भी साझा किये।

इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने बरुआझार गांव पंचायत का भी दौरा किया। कार्यक्रम में विधायक दलगांव मोजिबुर रहमान, जिला आयुक्त मुनींद्र नाथ नगाटे भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील

   

सम्बंधित खबर