कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़ी भीड़, न्याय यात्रा करते पलामू-गढ़वा से होकर गुजरेंगे राहुल गांधी: प्रभारी

पलामू, 16 जनवरी (हि.स.)। जिले के सतबरवा प्रखंड के बकोरिया से सतबरवा तक कांग्रेसियों ने मंगलवार को पदयात्रा तथा बाइक पर सवार होकर हजारों समर्थकों के साथ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा वाद्य यंत्रों पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी के अलावा निकाले गए न्याय यात्रा के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लोगों के बीच गए और मेनिफेस्टो भी बांटा। बकोरिया में एनएच 75 से होते हुए कसियाडीह, पिपराकला, तुंबागडा, दुलसुलमा, जोड़ा गांव के बाद सतबरवा में पदयात्रा की। मेलाटांड काली मंदिर के समीप सभा की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव ने की, संचालन जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया।

मौके पर प्रदेश महासचिव सह पलामू जिला प्रभारी विनय सिन्हा उर्फ दीपू ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद वर्तमान केन्द्र सरकार से न्याय दिलाना है, जिन्होंने यहां के लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ अत्याचार किया है। किसानों की आय दुगनी करने के सारे मुद्दे पर भाजपा फेल हो गई है। प्रधानमंत्री और नेता चंद पूंजीपति अडानी और अंबानी को देश की तमाम चीजों पर काबिज करा दिया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ने आमलोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि न्याय यात्रा के दौरान राहुल जी पलामू और गढ़वा जिला के धरती से होकर गुजरेंगे।

जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने बताया कि पलामू के 265 पंचायत के 2200 बूथों पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आयोजन होगा। मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, राजेश चौरसिया, उमेश यादव ,पिंटू अंसारी ,मोहम्मद अकबर ,मुकेश सिंह, संतोष गुप्ता समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर