हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में 9 फरवरी से किताब कौतिक का आयोजन
- Admin Admin
- Jan 19, 2024
हल्द्वानी, 19 जनवरी (हि.स.)। हल्द्वानी में 9 फरवरी से किताब कौतिक का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम एचएन इंटर कॉलेज में होगा। इससे पहले 4 से 8 फरवरी तक बाल लेखन कार्यशाला का आयोजन होगा। उसके बाद 9 से 11 फरवरी तक किताब कौतिक का आयोजन होगा।
जानकारी के अनुसार कार्यशाला में बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत, चित्रकला तथा साहित्य की अन्य विधाओं के साथ ही नुक्कड़ नाटक, समूह गीत एवं खेलों से जोड़ा जाएगा। कार्यशाला के समापन पर बच्चों की काव्य गोष्ठी होगी, जिसका संचालन बच्चों द्वारा किया जाएगा। कार्यशाला में बच्चों द्वारा तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी 9, 10, 11 जनवरी को किताब कौतिक में भी लगाई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम/वीरेन्द्र